प्रदेश में माननीय एवं ब्यूरोक्रेटस के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्रकरण लंबित

०० हाईकोर्ट ने विशेष एमपी, एमएलए कोर्ट में लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जारी किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एमपी, एमएलए विश्ोष कोर्ट में प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक पूर्व व वर्तमान विधायकों व उनके ब्यूरोक्रेटस के खिलाफ चल रहे आपराधिक प्रकरणों की स्थिति की रिपोर्ट जारी किया है। इसमें अधिकांश विधायकों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया है।

जारी रिपोर्ट में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 में धारा 190, 191 (2) 192, 126 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर सीजेएम बिलासपुर की अदालत में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में प्रकरण 1 जुलाई को चार्ज के लिए लगा है।

बलौदाबाजार तृतीय एडीजे व सीजेएम की अदालत में किशोर नवरंग, विधायक देवेंद्र यादव व प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक सहित 11 अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 2818/2024 और 39/2024, 1354/2024 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

जांजगीर-चाम्पा जिला अदालत में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज है। अपराध क्रमांक 116/125 में वेदप्रकाश साहू व 7 अन्य तथा बालेश्वर साहू के खिलाफ धारा 147, 294, 452, 323, 149, 427 आईपीसी के तहत प्रकरण चल रहा। मामला अभियोजन साक्ष्य के लिए रखा गया है। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 34/2026 में गौतम राठौर और बालेश्वर साहू के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत प्रकरण लंबित है।

कवर्धा सीजेएम कोर्ट में अपराध क्रमांक 135/2022 में छत्तीसगढ़ शासन विरूद्ब अशोक साहू व अन्य के खिलाफ 147,148, 149, 109, 353, 332, 153 (ए), 186, 188, 295, 427, 120 (बी) व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण विचाराधीन है।

इसके साथ रायपुर के अलग अलग विश्ोष कोर्ट में एसीबी द्बारा दर्ज अपराध क्रमांक 01/ 2024 में विधायक कवासी लखमा, पूर्व आबकारी अधिकारी अरूण पति त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्ट्राचर निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण लंबित है।

ईडी के प्रकरण क्रमांक ०3/2023 में देवेंद्र सिंह यादव व चंद्रदेव प्रसाद राय के खिलाफ मनीलॉड्रिंग का मामला चल रहा।

ईडी के प्रकरण क्रमांक ०5/2024 में विधायक कवासी लखमा के खिलाफ मनीलॉड्रिंग एक्ट का प्रकरण लंबित है। आपराधिक प्रकरण क्रमांक 22283/2013 में संजीव शुक्ला व देवेंद्र यादव के खिलाफ 147, 188, 353, 332, 186 आईपीसी के तहत प्रकरण लंबित है। अपराध क्रमांक 4819 /2018 में डेमाल प्रसाद व श्रीमती उद्बेश्वरी पैकरा के खिलाफ 147, 341 के तहत मुकदमा चल रहा है। अपराध क्रमांक 4884/2018 में आकाश शर्मा व अन्य के खिलाफ 353, 186, 332, 427, 147 आईपीसी के तहत प्रकरण चल रहा है।

सीबीआई के विश्ोष प्रकरण क्रमांक 5465/2018 में कैलाश मुरारका, भूपेश बघ्ोल, विजय भाठिया के खिलाफ 120 बी, 469, 471 आईपीसी एवं 67 ए आईटी एक्ट का प्रकरण चल रहा।

अपराध क्रमांक 666/ 2025 में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी व अन्य के खिलाफ 341,147 आईपीसी के तहत प्रकरण लंबित है। अपराध क्रमांक 667/2025 में गोवर्धन मांझी व अन्य के खिलाफ 341, 147 के तहत मामला लंबित है। अपराध क्रमांक 391/2024 में रोहित साहू व अन्य के खिलाफ दो अलग अलग प्रकरण धारा 341, 147, 186 का लंबित है। सर्वाधिक प्रकरण रायपुर न्यायालय में चल रहा है।

इसी प्रकार राजनांदगांव जिला न्यायालय के विश्ोष कोर्ट में सीजीपीडीआई एक्ट के तहत मोहम्मद खालिद व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के खिलाफ 6 प्रकरण पेश किया गया है। सभी मामलों में सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई पर रोक लगाई है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed