युवक का महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लेकमेलिग करने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। बच्चे के बर्थडे में अपनी महिला मित्र के साथ आये युवक को मेजबान महिला ने पहले कमरा उपलब्ध कराई व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी। महिला की इस ब्लेकमेलिग से परेशान युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पचपेड़ी पुलिस ने ब्लैकमेलर महिला को गिरफ्तार किया है।

06.03.26 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदक पत्र पेश कर आरोपिया रोशनी खुंटे द्वारा ब्लेकमेलिंग कर जबरन वसूली करने के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया कि दनांक 01.02.2026 को के शाम को रोशनी खुटे के बेटा के बर्थ-डे में महिला मित्र के साथ पहले से गया था। जहां बर्थ-डे शाम को होना था। आरोपी रोशनी खुटे अपने परिवार के सदस्य को घर से बाहर भेज दी थी और प्रार्थी तथा उसके महिला मित्र को अपने घर में सबंध बना लो बोलकर अपने बेडरूम में धुला बेडसीट एवं खिड़की में परदा लगाई जहां वे दोनो सबंध बनाये जिसके बाद में आरोपी ने राशनी खुंटे द्वारा मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना ली थी। बाद में मैसेज करके विडियो का स्क्रिनसॉट भेजकर पुरा विडियो बना ली हूँ, । एक लाख रूपये दो नहीं तो वायरल कर दूंगी बोलकर जबरन वसुली के लिय दबाव बना रही थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी रोशनी खुंटे के विरूद्ध अपराध धारा 308(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्घ कर गिरफ्तार किया गया है ।आरोपिया को शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *