उठाईगीर ने शनिवार की रात व्यापार विहार में व्यापारी का 8 लाख रुपये से भरा बैग पलक झपकते पार कर दिया

00 वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मोके में पहुँच जांच किये

00 सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गया

बिलासपुर। व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के owner द्वारा रात्रि लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी। इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया। उक्त बैग में लगभग ₹8,00,000 था ।घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई है। आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोर की पूरी गतिविधि नजर आ रहा है। पुलिस को जल्दी ही उसके पकड़े जाने की संभावना है। वारदात के बाद शहर व आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed