पढ़ने शहर आये छात्र लुटेरा बन गए, ट्रेलर चालक से लूट के आरोप में गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-भटगांव-बिलाईगढ़ व जांजगीर से अपने माता पिता को झांसा देकर पढ़ाई करने शहर आने वाले दो छात्र अपना महंगा शोक पूरा करने लुटेरा बन गए। दोनों नकली पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से परमिट दस्तावेज व नकद रकम लूट लिया। रिपोर्ट के चंद घण्टे बाद ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

ट्रेलर चालक के द्वारा 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे दो आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया। दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति –

एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।

  2. सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *