सौम्या चौरसिया की जमानत आवेदन पर फैसला सुरक्षित
बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया सहित ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू तीनों की बहस मंगलवार को पूरी हो गई। सभी पक्षों की दलील को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख दिया। सौम्या चौरसिया ने ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में दो जमानत याचिकाएं लगाई थी।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया था। इस आधार पर हाईकोर्ट में सुनवाई की जा रही है। सौम्या को कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। अब ईडी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किया है।
