छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीजेआई से की मुलाकात
बिलासपुर। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
अपने व्यस्ततम समय में से बहुमूल्य क्षण निकालते हुए, मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने: उच्च न्यायालय की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। अधिवक्ताओं से जुड़े गंभीर विषयों और उनकी समस्याओं पर विमर्श किया। न्यायिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव साझा किए।
इस गरिमामय अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत
•छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में उनके साथ उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज,सचिव अनिल त्रिपाठी, सह-सचिव: श्रीमती आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा,कोषाध्यक्ष हर्ष पूरन सिंह भाटिया, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव अमन पांडे,कार्यकारिणी सदस्य: त्रिवेणी शंकर साहू, श्री शरद मिश्रा, एवं उज्ज्वल चौबे ने न्यायाधीशों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें भविष्य में पुनः छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया।
