शासकीय कार्य मे पारदर्शिता लाने अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रशिक्षण

00 अचल संपत्ति विवरण भी ऑनलाइन दर्ज होगा

बिलासपुर। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से सुगम बनाने के उद्देश्य से आज प्रार्थना भवन सभाकक्ष में ई-ऑफिस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।प्रशिक्षण में ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, ऑनलाइन फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट तैयार करने, पत्राचार अपलोड करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन दर्ज करने तथा अवकाश आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे अपने कार्यालयों में इन प्रणालियों का सुचारू उपयोग कर सकें।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *