वर्मा ,परांजपे, ओटवानी अब सीनियर एडवोकेट

बिलासपुर । हाईकोर्ट में कार्यरत शहर के तीन अधिवक्ताओं अशोक वर्मा , मनोज परांजपे  और सुनील ओटवानी को हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा सीनियर अधिवक्ता डेजीनेट किया गया है । इस आशय की अधिसूचना रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने जारी की है । अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पदनाम) नियम, 2018 के नियम 7 के साथ पठित, तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 12 अक्टूबर 2017 के निर्णय एवं आदेश के अनुसरण में, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आज 7 अगस्त 2025 को अपने पूर्ण न्यायालय अनुमोदन में इन अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया है ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed