हाईकोर्ट परिसर के खुले चेंबर में गिर कर अधिवक्ता घायल हुआ

०० हाईकोर्ट के अस्पताल में त्वरित उपचार किया गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट परिसर में नाली सफाई के लिए बनाए गए खुले चेंबर में गिरने से अधिवक्ता घायल हो गए। उनके चेहरे में चोट आई। लहूलुहान अधिवक्ता को साथियों ने हाईकोर्ट में स्थित अस्पताल में लेकर गए। वहां तीन टांके लगाने के व आवश्यक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर छोड़ा गया है।

सूत्रों के मुताबिक गुरूवार को बाहर के अधिवक्ता कार्य से हाईकोर्ट आए हुए थ्ो। बार रूम के पीछे के मार्ग से वे टाइपिंग ब्लाक जा रहे थ्ो। पीछे के रास्ते में नाली सफाई के लिए नाली के ऊपर बने चेंबर का स्लैब निकाल दिया गया है। इस चेंबर में अचानक उनका एक पैर चला गया। इससे वे मुंह के बल जमीन में गिरे। चेकर टाईल्स लगे फर्श में गिरने से उनके चेहरा में चोट आई। अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें तुरंत उठाया। इसी बीच गहरा चोट लगने से खून बहने लगा। घायल अधिवक्ता को साथियों ने तुरंत हाईकोर्ट के अस्पताल लेकर गए। वहां उपस्थित चिकित्सक ने उपचार कर जख्म को देखते हुए तीन टांका लगाया एवं आवश्यक दवा देकर कुछ देर तक अस्पताल में रखा गया। बाद उन्होंने स्वयं ठीक लगने की बात कही इस पर अस्पताल से छोड़ा गया। बताया जाता है कि घायल अधिवक्ता यहां के नहीं हैं, बाहर से आए हुए थ्ो।

अधिवक्ता के अनुसार हाईकोर्ट बार चेंबर से टाईपिंग ब्लॉक जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं है। ऐसे में अधिकांश अधिवक्ता टाईपिंग ब्लॉक जाने के लिए काफी हाउस के पीेछे एवं अधिवक्ता चेंबर के पीछे के सकरा रास्ते से आना जाना करते हैं। यहां नाली सफाई के लिए बनाए गए अधिकांश चेंबर से स्लैब हटा दिया गया है। इससे पूर्व भी कई अधिवक्ता इसमें गिर चुके हैं। यहां सफाई के नाम पर चेंबर खुल दिया गया है किन्तु सफाई भी ठीक से नहीं हो रही है। नालियां बजबजा रही हैं।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed