छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के चुनाव नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ
राज्य में परिषद के चुनाव में नामांकन फॉर्म की बिक्री और नामांकन जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई
इसमें राज्य में सबसे पहले नामांकन फार्म अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के द्वारा लिया गया और पहले नामांकन फार्म जमा भी किया गया। 1 से 14 अगस्त तक नामांकन फार्म जमा लिया जाएगा। इसके बाद नामंकन पत्रों की 23 अगस्त तक जांच व 31 अगस्त तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 1 सितम्बर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन व 30 सितम्बर को मतदान होगा।
