-
चिंगराजपारा में अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रही महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
सरकंडा पुलिस को आज 20.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की इन्तजार करते खड़ी हुई है, मुखबीर की उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर एक महिला सफेद प्लास्टिक थैला रखे हुये मिली जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम चन्दा राजपूत निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा की बताई जिसकी विधिवत् तलाशी पर 1 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 19000रू. का बरामद हुआ, जिसे जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
