शहर में बढ़ते चाकूबाजी पर अंकुश लगाने पुलिस की मुहिम

00 अवैध हथियार रखने वालो दो आरोपी गिरफ्तार, 10 नग चाकू जप्त

बिलासपुर। शहर में बढ़ते चाकूबाजी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में दिनांक 19.07.2025 को ए.सी.सी.यू. एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम को रेलवे स्टेशन सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 10 नग स्टेनलेस स्टील के बटनदार फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

1आरोपी निखिल साहू* पिता अन्जु साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज, बजरंगबली मंदिर के पास, सरकण्डा, बिलासपुर (छ.ग.) – 08 चाकू बरामद

2 आरोपी सुमीत चौरसिया* पिता संदीप चौरसिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंगेली बाजार, हनुमान मंदिर, गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.) – 02 चाकू बरामद

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/25 एवं 221/25, धारा 25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक कृष्णचंद्र सिदार, निरीक्षक अजरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव प्र. आर. राहूल सिह, आतिश पारिक , आर. प्रशांत सिंह,  महादेव कुजुर, रवि यादव, रूपलाल चन्द्र ,राहूल राजपूत एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता एवं सामूहिक प्रयासों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना की गई है तथा उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed