लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत आज बिलासपुर में

00 पॉलिक्लिनिक का उद्घाटन करेंगे

बिलासपुर। लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, जीओसी मध्य भारत क्षेत्र 18 जुलाई 2025 को नए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन के उद्घाटन और पूर्व सैनिकों से मीटिंग के लिए बिलासपुर पहुंचेगे ।

उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है । नया ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन, जिला सैनिक कल्याण परिसर, बिलासपुर में 10 बजकर 45 मिनिट पर उनका आगमन होगा। नए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद यहाँ निरिक्षण करेंगे। सुबह 11 बजे से 11 बजकर 40 मिनिट तक पूर्व सैनिकों से चर्चा करेंगे । इसके बाद ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक से उनका प्रस्थान होगा ।यह जानकारी देते हुए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के इंचार्ज रिटायर्ड ग्रुप कप्तान एस के पाण्डेय ने सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे 18 जुलाई 2025 को सुबह 10:35 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे जाएँ ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed