फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

00 भू स्वामी स्व भैयालाल दुबे के मूल आधार कार्ड को एडिट कर भैयालाल सूर्यवंशी के नाम बनाया

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने मृत व्यक्ति के नाम के मूल आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी आधार कार्ड बना कर जमीन बेचने में सहयोग करने के आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर कम्प्यूटर, स्कैनर जप्त किया है। पूर्व में पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन खरीदने, बेचने व गवाहों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रकाश दुबे पिता स्व. भैयालाल दुबे निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नं. 25 में खसरा क्रमांक 672, रकबा 56 डिस्मिल स्थित है, जो पिता के स्वर्गवास होने पर फौती नामांतरण के आधार पर प्रार्थी एवं इसके मां के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज होकर काबिज था, कि दिनांक 30.03.2025 को इसे जानकारी मिला कि उक्त भूमि का बिक्री हो गया है जिससे वह भूइंया ऐप के माध्यम से जानकारी निकालने पर उक्त भूमि को क्रेता अनुज मिश्रा के पास भैयालाल सूर्यवंशी द्वारा गवाह राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कर दिये हैं, एवं इसके स्व. पिता भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंशी नामक व्यक्ति को खड़ा करके पंजीयन कराया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध  कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  को अवगत कराया गया , उनके द्वारा प्रकरण के आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक  (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि देवेन्द्र तिवारी के हमराह टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया, जिनके द्वारा आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करते हुये एक राय होकर भू स्वामि भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंशी को राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराकर मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को खड़ा कराकर अनुज मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्री कराना स्वीकार किये जिससे आरोपी मंगलदास पण्डो एवं राम गोविंद पटवा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण के आरोपी प्रांशु उर्फ प्रियांशु  मिश्रा के मेमोरण्डम के आधार पर आधारकार्ड को एडिट कर फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले महामाया साइबर कैफे राजेन्द्र नगर चौक के संचालक दीपक कुमार साहू से जनवरी 2025 में  तैयार किये गये फर्जी आधारकार्ड की मूल प्रति पुनः निकलवाया गया तथा आधारकार्ड एडिट कर फर्जी आधारकार्ड बनाने में प्रयुक्त कम्प्युटर सेट एवं कलर प्रिंटर वजह सबूत में जप्त किया गया एवं आरोपी दीपक साहू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed