सरगुजा संभाग के पाँचों जिला न्यायालयों में डिजिटाइजेशन सेंटर प्रारंभ

0 चीफ जस्टिस ने किया वर्चुअल शुभारंभ

बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ राज्य न्यायपालिका पारदर्शी, त्वरित एवं पेपरलेस न्याय प्रणाली की दिशा में बढते हुए कदम के साथ सरगुजा संभाग में जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर, बलरामपुर, बैकुंठपुर, सूरजपुर और जशपुर में मुख्य  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि, यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि, छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों में डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग सेंटर स्थापित करने के महत्वपूर्ण चरण तक पहुँच चुके हैं। यह छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका के लिए एक अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है, न्यायिक अभिलेखों के स्केनिंग एवं डिजिटाइजेशन से न्याय प्रणाली में पारदर्शिता के साथ कार्यकुशलता में वृद्धि एवं शीघ्र न्याय की अवधारणा सफल हो रही है, यह तकनीकी पहल न्याय प्रणाली में अब तक का एक सबसे तेज़ और प्रभावी परिवर्तन है। इससे सभी हितधारकों को लाभ मिलेगा एवं कागज रहित न्यायालयों (पेपरलेस कोर्ट) की ओर बढ़ेंगे, जिससे पक्षकार, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों को भारी भरकम दस्तावेज़ों को साथ रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने डिजिटाइजेशन एवं स्केनिंग सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर सरगुजा संभाग के जिला न्यायालयों के द्वारा तैयार विडियों क्लीप्स को देखकर छत्तीसगढ़ न्यायपालिका के अधोसंरचना एवं कंम्प्यूटरीकरण में हुये विकास कार्यों पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि, हमने राज्य न्यायपालिका के लिये जिस सपने को देखा था, उसकी दिशा में हम न केवल अग्रसर हैं, बल्कि अपनी निर्धारित योजनाओं से आगे बढ़ चुके हैं*

डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, अध्यक्ष उच्च न्यायालय कम्प्यूटरीकरण समिति, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी सदस्य कम्प्यूटरीकरण समिति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, अन्य सदस्य कम्प्युटरीकरण समिति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश सहित अन्य  न्यायाधीशगण वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा के स्वागत भाषण से हुई और समापन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बैंकुठपुर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मी और मीडिया प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed