क्राईम रिपोर्टर बताकर ईट्ट भट्ठा संचालक एवं ट्रैक्टर चालक से अवैध उगाही, कथित पत्रकार युवती सहित 3 गिरफ्तार

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने क्राइम रिपोर्टर बनकर ईट भट्टा संचालकों व ट्रैक्टर चालकों से अवैध उगाही करने के आरोपी कथित पत्रकार युवती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वाहन व नगद रकम जप्त किया है।

प्रार्थी शैलेन्द्र प्रजापति निवासी बिल्हा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कार क्रमांक सीजी04क्युई 6382 जिस पर क्राईम रिपोर्टर का सामने में प्लेट लगा है। उक्त वाहन में सवार 02 पुरूष और 01 महिला उसके बिल्हा स्थित ईट भट्ठा मे दिनांक 01.06.2025 के दोपहर आकर ईट भट्ठा संचालित करने के संबंध मे एनओसी के मांग किये नही होना बताने पर 27000 रूपये दो अन्यथा खबरों मे तुम्हारा नाम अवैध भट्ठा संचालित करने वाले के रूम मे प्रकाशित करेगें जो प्रार्थी द्वारा आरोपी को 1500 रूपये नगदी भयवश दिया गया । जब उनके द्वारा अपने पहचान के व्यक्ति से आरोपियो से बात कराया गया तब वे तीनो मौके से भयभीत होकर भाग गये शाम होते होते प्रार्थी को यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियो द्वारा मंगला गांव के अन्य ईट भट्ठा संचालको तथा ट्रैक्टर चालकों से भी स्वयं को क्राईम रिपोर्टर होने का भय दिखाकर अवैध रूप से पैसों की मांग किया गया हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपीगण मंगला के ईट भट्ठा के पास अवैध उगाही करने के उदेद्श्य से विचरण करते मिले जिन्हे ग्रामीणो के सहयोग से थाना तलब किया गया पूछताछ करने पर घटनाकारित करना स्वीकार किये। आरोपियो के कब्जे से नकदी 1500 रूपये (500-500 के तीन नोट) एवं क्राईम रिपोर्टर लिखा हुआ वाहन सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम सुमन चंद्रवंशी महिला आरक्षक सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. नारायण सिंह घृतलहरे पिता कुमार घृतलहरे उम्र 35

2. दीपकुमारी रजक पिता बोधी रजक उम्र 25 वर्ष नवागढ

3. सियाराम घृतलहरे पिता मंगलदास घृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ0ग0।

 

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed