छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज,
00 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
00*चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर,
00 नियुक्ति के बाद जजों की संख्या बढ़कर 20 होगी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में छह नामों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।
कॉलेजियम ने बार कोटे से चार अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट जज बनाने की अनुशंसा की है। इनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी (आर.एन. पुस्टी उर्फ रतन पुस्टी), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा शामिल हैं। शशांक अतिरिक महाधिवक्ता हैं ।ये सभी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में पैरवी करते रहे हैं।
वहीं, बेंच कोटे से दो न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई है। इनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव और रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा शामिल हैं। दोनों न्यायिक सेवा से आते हैं।
इस तरह कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए बार और बेंच, दोनों वर्गों से नामों को मंजूरी दी है। चार अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाए जाने से बार का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, वहीं दो न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति से न्यायिक सेवा को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबे समय से न्यायाधीशों के रिक्त पदों और लंबित मामलों के दबाव को देखते हुए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से सुनवाई के लिए उपलब्ध न्यायिक क्षमता बढ़ेगी और मामलों के निराकरण में भी मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कॉलेजियम की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार की औपचारिक नियुक्ति अधिसूचना जारी होना बाकी है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed