दरिंदा से भिड़त कर दादी ने पोती की जान बचाई
00 धारदार हथियार के हमले से घायल दादी की उपचार के दौरान मौत
00 सकरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के मेंड्रा में शनिवार की रात 8.30 बजे पुरानी रंजिश पर आरोपी 3 वर्ष की मासूम बच्ची को अगवा कर मारने के ले जा रहा। बच्ची की दादी राजकुमारी यादव ने देख ली। वह पोती को बचाने आरोपी से भिड़ गईं। आरोपी ने धारदार हथियार से दादी पर हमला किया। गम्भीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सकरी पुलिस के अनुसार ग्राम मेंड्रा में 17 अक्टूबर 2026 को लगभग रात्रि 8:30 बजे आरोपी प्रशांत शुक्ला, उम्र 26 वर्ष, पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के घर में जाकर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को धारदार हथियार के साथ मारने की नीयत से ले जाने का प्रयास कर रहा था। घटना को बच्ची की मां एवं दादी राजकुमारी यादव, उम्र 56 वर्ष, ने देख लिया तथा उसे रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान आरोपी द्वारा राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *