अधिवक्ताओं को आदर्श रूप में न्यायालयीन कार्य संपादित करना चाहिए-जस्टिस अग्रवाल
०० जिला अधिवक्ता संघ के नवीन समुदायिक भवन का भूमिपूजन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एवं बिलासपुर जिला न्यायालय के फोर्टफोलियों जज जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला न्यायालय बिलासपुर के नवीन समुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जस्टिस अग्रवाल ने जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने के अपने दिनों को याद करते हुए कई संस्मरण बताते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं को आदर्श रूप स्थापित करते हुए न्यायालयीन कार्य का संपादन करने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुराग बाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण से अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधा एवं इसके न्यायालयीन कार्य के गुणवत्ता में सुधार आने के संबंध में प्रकाश डाला। संघ के सह सचिव शंकर चतुर्वेदानी ने अभार प्रदर्शन किया एवं सचिव विकास पांडेय कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला राधा रजक, कोषाध्यक्ष श्वेता शास्त्री, ग्रंथालय सचिव मनोज सिंह ठाकुर, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सचन दिघ्रस्कर, कार्यकारिणी सदस्य अनुश्री राजपूत, गौरव चंद्राकर, पप्पू साहू, रोहित हंसपाल, श्रीमती हेमलता साहू एवं श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *