जस्टिस महापात्र छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
00 जस्टिस संजय के.अग्रवाल राजस्थान हाई कोर्ट के सीजे नियुक्त
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीजे रमेश सिन्हा के 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होने पर उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सीजे नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस संजय के.अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का सीजे, गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगिए को एमपी हाई कोर्ट व राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाठी को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद में पदस्थ करने का प्रस्ताव दिया गया है।
