14 तहसीलदार, नायब तहसीलदार का तबादला आदेश जारी

00 राजपूत जनगणना कार्य हेतु संलग्न

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के14 तहसीलदार व नायब तहसीलदार का पदस्थापना में फेर बदल किया गया है।

आदेश के अनुसार श्रीमती गरिमा ठाकुर अति.तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साय तहसीलदार बोदरी को मस्तूरी, सुश्री शिल्पा भगत तहसीलदार रतनपुर को बोदरी, श्रीमती जयंती देवांगन तहसीलदार मस्तूरी को नजूल शाखा, पंकज सिंह अधीक्षक भू अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार बेलगहना को नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रीमती श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार उप तहसील गनियारी को नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार बेलगहना, टोप लाल सिदार नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी नायब तहसीलदार बोदरी को गनियारी, श्रीमती विनीता शर्मा नायब तहसीलदार पचपेड़ी को नायब तहसीलदार बिलासपुर, सहोरिक नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा को नायब तहसीलदार बेलतरा तथा अंकित सिंह राजपूत को स्थानातंरण उपरांत जनगणना कार्य हेतु संलग्न करने का आदेश जारी किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *