• आर्य समाज धर्मशाला से ताम्बे का बर्तन एवं पूजा सामाग्री चोरी करने वाला गिरफ्तार

    बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने धर्मशाला से बर्तन व अन्य समान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये समान को जप्त किया है। आरोपी ने विधि से संघर्षरत तीन नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

    संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वेद आर्य पिता योगेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी केरीबंधा थाना सक्ती जिला सक्ती हा.मु. डीएलएस कालेज के पास आर्य धर्मशाला न्यास दयानंद सेवाधाम सरकण्डा, का दिनांक 07.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह होली त्यौहार के कारण धर्मशाला में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गया था जिसे सुदर्शन जायसवाल ने फोन कर बताया कि धर्मशाला का ताला टूटा हुआ है जिससे वह धर्मशाला आकर देखा तो धर्मशाला के स्टोर रूम में रखे ताम्बे का बर्तन प्लेट, ग्लास चम्मच, लोटा, ताम्बे का पूजा सामाग्री, साउण्ड बॉक्स, कपड़ा, सफाई का सामान जुमला किमती करीब 40000रू. का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा संदेही निखिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाबालिक साथियों के साथ मिलकर आर्य सामाज धर्मशाला में चोरी करना स्वीकार करते हुये अपने नाबालिक साथियों के साथ चोरी किये मशरूका ताम्बे के बर्तन, पूजा सामाग्री, कपड़ा एवं साउण्ड बाक्स सहित जुमला किमती 40000रू का मशरूका बरामद कराये जिसे जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    निखिल साहू पिता अंजू साहू उम्र 19 वर्ष निवासी डीएलएस कालेज अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा, तीन नाबालिग

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *