अवैध संबंध के कारण पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिलासपुर। तखतपुर के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के कारण पुजारी की निर्मम हत्या की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हत्या का खुलासा किया है। 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात मंदिर परिसर में ही पुजारी की हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक का प्रेम संबंध हो गया था, जिससे आरोपी और एवं उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था, आरोपी मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर रखता था, और रात्रि में सही समय देखकर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने उसे बाहर बुलाया और ईट , सस्पेंशन पाइप से वार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा एवं एस डी ओपी कोटा और थाना तखतपुर टीम तथा ACCU की टीम की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी सुरेश धुरी, मुकेश धुरी, हेमकुमार, धनराज बंदे व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

सभी अधिकारियों और स्टाफ ने लगातार अपराधियों की पतासाजी की और उनका काम सराहनीय और प्रशंसनीय रहा है ।

धमतरी पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी भी देर रात ACCU की टीम ने पकड़ा ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed