लायंस चर्टर क्लब का अधिवक्ता श्वेता

अध्यक्ष व लक्ष्मीदेवी सचिव बनी

लायंस क्लब बिलासपुर सृजन का उद्घाटन

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर सृजन का उद्घाटन वह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि लायन पवन मलिक , शपथ अधिकारी PMJF लायन दिलीप भंडारी , विशिष्ट अतिथि  MJF लायन बसंत मिश्रा ,PMJF लायन राजकुमार अग्रवाल , लायन प्रीत पाल बाली , MJF लायन अनिल अग्रवाल , मार्गदर्शक MJF लायन नितिन सलूजा , MJF लायन आशीष अग्रवाल , ZC लायन श्वेता शास्त्री की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संकल्प क्लब के उपाध्यक्ष MJF नितिन सलूजा ने किया तथा नये क्लब सृजन  को स्पांसर संकल्प क्लब ने किया लायंस क्लब बिलासपुर सृजन 2025-2026 डिस्ट्रिक्ट का प्रथम चार्टर क्लब बना है जिस की चार्टर अध्यक्ष लायन अधिवक्ता श्वेता शास्त्री बनी सचिव लायन लक्ष्मीदेवी पासवान कोषाध्यक्ष लायन अधिवक्ता चित्रलेखा वर्मा बनी हैं शपथ ग्रहण का संचालन लायन निशेष वर्मा ने किया और मुख्य अतिथियों का स्वागत ढोल बजाकर किया गया तत्पश्चात राघव शास्त्री के द्वारा राम स्तुति की गई तथा श्रीयांशी शास्त्री  के द्वारा गणेश वंदना में नृत्य की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात् क्लब के सभी सदस्यों को शपथ अधिकारी लायन दिलीप भण्डारी के द्वारा शपथ दिलायी गई उसके बाद मुख्य अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया । क्लब के द्वारा दो बच्चों को गोद लिया गया है इसमें उनके शिक्षा का ख़र्चा क्लब द्वारा दिया जाएगा कार्यक्रम का आभार क्लब की कोषा अध्यक्ष अधिवक्ता चित्रलेखा वर्मा द्वारा किया गया ।

उक्त जानकारी क्लब की चार्टर अध्यक्ष /जोन चेयरपर्सन अधिवक्ता श्वेता शास्त्री   के द्वारा दी गई।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed