प्रो. वीरेंद्र सारस्वत सुंदरलाल शर्मा विवि के नए कुलपति
0 शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में तीन दशकों का अनुभव
बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में नये कुलपति के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि , आगरा में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) वीरेंद्र कुमार सारस्वत को नियुक्त किया गया है। उनके चयन से प्रदेश की उच्च शिक्षा में नवाचार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और गुणवत्ता आधारित शिक्षा की दिशा में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
मालूम हो कि , इन्हें 30 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है , जिनमें से 11 वर्ष प्रोफेसर के रूप में काम ककर चुके हैं। 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. प्रदान कराई है और 6 और का कार्य प्रगति पर है। जहाँ 38 उच्च कोटि के शोधपत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हैं , वहीँ 5 पेटेंट प्राप्त हुए हैं इनमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन डिवाइस (2024), ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिवाइस (2023), मेल ऑथेंटिकेशन (2023), वायरलेस सिक्योरिटी डिवाइस (2023), सॉइल डेटा मैपिंग प्रोब (2022) शामिल हैं । निदेशक, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि के तौर पर में लगातार 9 साल 10 महीने से कार्यरत हैं । इन्होने संस्थान को नवाचार, इंडस्ट्री-इंटरेक्शन व अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाया है । डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अलावा विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग: निदेशक, विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर, ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ आई टी एजुकेशन के चेयरमैन, एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य, कार्यान्वयन के सदस्य सचिव रह चुके हैं ।
